2025 Honda CL250 E-Clutch लॉन्च – कीमत ₹4.19 लाख 34.6 km/l, जानिए डिजाइन, फीचर्स और माइलेज

Honda CL250 E-Clutch
Honda CL250 E-Clutch

Honda ने अपनी लोकप्रिय स्क्रैम्बलर बाइक CL250 का नया Honda CL250 E-Clutch वेरिएंट जापान में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडवांस्ड तकनीक को सबसे पहले CBR650R और CB650R में पेश किया था, और अब इसे CL250 में भी शामिल कर लिया गया है। यह नई बाइक जापान में 24 अक्टूबर 2025 से उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इसके डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

Honda CL250 E-Clutch की Features

Honda का E-Clutch सिस्टम राइडिंग को और आसान बनाता है। इसमें गियर बदलने के लिए क्लच का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। यानी राइडर बिना क्लच दबाए आसानी से गियर शिफ्ट कर सकता है। खास बात यह है कि अगर कोई राइडर खुद मैनुअली क्लच इस्तेमाल करना चाहे, तो वह भी संभव है। इस तरह बाइक को ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह से चलाया जा सकता है, जिससे यह नए और अनुभवी राइडर्स दोनों के लिए बेहतर विकल्प बनती है।

स्टार्ट करने या रोकने के दौरान भी क्लच का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। इससे शहर की ट्रैफिक राइडिंग आसान हो जाती है और लंबी दूरी पर थकान भी कम होती है। Rebel 250 में यह फीचर पहले से उपलब्ध है और अब CL250 E-Clutch में भी इसकी एंट्री हो गई है।

डिजाइन और अपडेट्स

Honda CL250 अपने स्पोर्टी और अर्बन स्क्रैम्बलर डिजाइन के लिए जानी जाती है। नए वेरिएंट में सीट के लिए बेहतर क्वालिटी फोम इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबी राइड आरामदायक हो जाती है। इसके अलावा नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर धूप में भी साफ दिखाई देता है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो बेस मॉडल सिर्फ Pearl Cadet Gray में मिलता है, जबकि CL250 E-Clutch वेरिएंट में Pearl Dusk Yellow और Matte Gunpowder Black Metallic जैसे आकर्षक शेड्स मिलते हैं। साथ ही, कंपनी ने कई एक्सेसरीज़ भी दी हैं जैसे हेडलाइट वाइज़र, नकल गार्ड, टॉप बॉक्स और सैडलबैग्स।

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda CL250 E-Clutch में 249cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 24 PS पावर और 23 Nm टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। माइलेज की बात करें तो WMTC स्टैंडर्ड के अनुसार यह बाइक 34.6 km/l तक देती है।

Maruti Victoris LXi Base CNG Variant – 27.02 km/kg का माइलेज, जानें कीमत और वैल्यू, फीचर्स, परफॉर्मेंस माइलेज

कीमत और वेरिएंट

Honda CL250 का बेस मॉडल 6.49 लाख येन (लगभग ₹3.86 लाख) में उपलब्ध है। वहीं, नया Honda CL250 E-Clutch वेरिएंट 7.04 लाख येन (लगभग ₹4.19 लाख) में लॉन्च हुआ है। इसका वजन बेस वेरिएंट से 3 किलो ज्यादा है।

Leave a Comment